दरअसल जीरा महज रसोई में प्रयोग होने वाला एक मसाला नहीं है, वरन सेहत का खजाना भी है। इसके अलावा महंगी से महंगी डिश में जब तक जीरे का तड़का न लगे तब तक असली जायका आता ही नहीं है। वहीं आपकी रसोई में प्रयोग होने वाला एक सामान्य सा मसाला जीरा आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। आपको बताते हैं कि जीरे का प्रयोग सेहत के लिहाज से आखिर किस तरह फायदेमंद है। साथ ही आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि इस तरह का नकली या मिलावटी जीरा कितना नुकसानदेह है।
त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाए, संक्रमण फैलने से रोके
जीरे में बहुत से ऐसे तत्व भी होते हैं जो आपके सौंदर्य में निखार लाते हैं। ये तत्व त्वचा पर पड़े विभिन्न दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं। त्वचा का काला पड़ जाना या मुरझा जाना इस तरह की समस्याओं के निदान के लिए जीरे के कुछ घरेलू नुस्खों से हासिल किया जा सकता है। जीरे में विटामिन 'ई' होता है जो त्वचा के लिए लाभदायक होता है। जीरा पीसकर किसी भी फेस पैक में मिलाकर अगर लगा लें, तो जल्द से जल्द आराम मिलता है।
फायदे के साथ जीरे का नुकसान भी, जरूर जानें
- गर्भवती महिलाएं अधिक मात्रा में जीरे के पानी का सेवन न करें, इससे परेशानी हो सकती है।
- जीरे के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से हार्ट बर्न या छाती में जलन हो सकती है।
- ज्यादा मात्रा में जीरे के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है। इसलिए मात्रा को लेकर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
- जीरे के पानी के फायदे बहुत है पर कुछ स्थितियों में जीरे के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जीरे में मौजूद तेल अत्यधिक अस्थिर होने के कारण, लंबे समय तक जीरे का अधिक मात्रा में सेवन लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए, एनीमिया से बचाए
जीरे में समाहित आयरन हमारा प्रतिरक्षा तंत्र ठीक करता है। इस पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन A और विटामिन C मौजूद रहते हैं और इन दोनें में ही एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जीरा के पानी का रोजाना सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बीमारियां पास नहीं भटकती। वहीं खून की कमी से होने वाला एनीमिया जीरे के सेवन से ठीक हो सकता है। जीरे में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा देता है। इस कारण एनीमिया की समस्या दूर होती है। एनीमिया होने पर आपको बार बार खून चढ़वाना पड़ता है, अगर जीरे के पानी का रोजाना सेवन करें तो फिर यह नहीं होता है।